CAPFs और असम राइफल्स के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को मिलेगा Honorary Rank

CAPFs और असम राइफल्स के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को मिलेगा Honorary Rank

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) देने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय सिपाही से उप निरीक्षक तक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में आत्म-सम्मान एवं गर्व की भावना तथा मनोबल बढ़ाने के लिए लिया गया है। इसके तहत CAPFs और असम राइफल्स में लम्बी प्रशंसनीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी पद से नीचे (सिपाही से उप निरीक्षक तक) के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन बिना किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) प्रदान किया जाएगा।

असम राइफल में राइफलमैन को हवलदार का ऑनरेरी रैंक दिया जाएगा। हवलदार को वारंट अधिकारी का मानद पद मिलेगा। वारंट अधिकारी को नायब सूबेदार का मानद पद मिलेगा। नायब सूबेदार को सूबेदार को मानद पद दिया जाएगा।

वहीं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) कॉन्स्टेबल को हेड कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल को सहायक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक और उन निरीक्षक को निरीक्षक मानद पद दिया जाएगा।

मानद पद प्रदान करने के लिए मुख्य पात्रता मानदंड, नियम एवं शर्ते निम्ननानुसार होंगी: –

पात्रता मानदंड

1. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के समय सभी पदोन्नति मानदंडों को पूरा करना चाहिए।

2. कार्मिक का अच्छा और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना चाहिए।

3. कार्मिक के APAR के अंतिम 5 वर्षों का मूल्यांकन कम से कम ‘अच्छा’ होना चाहिए।

4. कार्मिक को पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी गयी हो।

5. कार्मिक की सत्यनिष्ठा संदेह से परे होनी चाहिए।

6. कार्मिक की विभागीय जांच सतर्कता (DE/Vigilance) मंजूरी अनिवार्य है।

नियम एवं शर्ते

1. मानद पद प्रदान करने के लिए संबंधित कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश होनी चाहिए।

2. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के दिन मानद पद प्रदान किया जाएगा।

3. मानद पद के साथ कोई वित्तीय या पेंशन लाभ देय नहीं होगा।

4. मानक पद केवल वहीं प्रदान किया जाएगा जहां प्रदान किया जाने वाला पद उस संवर्ग में मौजूद है, जिससे कार्मिक संबंधित है।

5. मानद पद प्रदान करने से कार्मिक की अंतर-वरिष्ठता (inter-se seniority) अप्रभावित रहेगी।

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) के पात्र कार्मिकों को मानद पद निम्ननानुसार प्रदान किया जाएगा:

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs)                                                           असम राइफल्स (AR)

सेवानिवृत पद                      मानद पद                        सेवानिवृत पद                       मानद पद

कॉन्स्टेबल हेड                       कॉन्स्टेबल                             राइफलमैन                           हवलदार

हेड कॉन्स्टेबल                       सहायक उप निरीक्षक           हवलदार                               वारंट अधिकारी

सहायक उप निरीक्षक            उप निरीक्षक                        वारंट अधिकारी                      नायब सूबेदार

उप निरीक्षक                          निरीक्षक                              नायब सूबेदार                          सूबेदार

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this