Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देर रात मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेहरादून

देर रात मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में दिक्कतें आई। उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा ने अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है।

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई। सूचना पाकर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 1 बजे से सुबह तक जारी रहा। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी। कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला।

मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में दिक्कतें आई। उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा ने अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है।

अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। उन्होंने कहा कि कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles