Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर छात्रों को किया जागरूक
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम जगोठ में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत आयोजित संगोष्ठी में किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही 29 किशोरियों की बीएमआई व हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग भी की गई।

ग्राम सभा जगोठ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल ने बताया कि मासिक धर्म महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक मानवाधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक माहवारी को जीवन का सामान्य तथ्य बनाने की थीम रखी गई है, जिसके तहत पिछले वर्षों से 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुप्रिया भट्ट व एएनएम संगीता गौरोला ने मासिक धर्म को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता के लिए रोज नहाने, स्वच्छ साधन का प्रयोग करने, 4-6 घंटे बाद नए सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने आदि आदतों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में किशोरियों का स्वास्थ्य जांच व मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शिवानी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 29 किशोरियों की बीएमआई व हीमोग्लोबिन जांच की गई।

कार्यक्रम में जिला आईईसी समन्वयक हरेंद्र सिंह नेगी, सोशल वर्कर एनटीसीपी दिगपाल सिंह कंडारी, आशा कार्यकत्री जगोठ गीता देवी, आशा कार्यकत्री कमसाल रेखादेवी आदि मौजूद रहे। वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुनेटा, पौड़ीखाल, सतेराखाल, बरसूडी, चोपता, भीरी घिमतोली, कंडारा, उच्चाढुंगी में आयोजित कार्यक्रमों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के लिए स्वच्छ विधियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles