Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अंनियंत्रित होकर ­ऊपर की सडक से नीचे की सड़क पर गिरी कार, मासूम की मौत, छह घायल
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

अंनियंत्रित होकर ­ऊपर की सडक से नीचे की सड़क पर गिरी कार, मासूम की मौत, छह घायल

बीरोंखाल में एक कार ऊपर की सडक से अनियंत्रित होकर नीचे की सडक पर जा गिरी।  इस वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों अशीष गुसांई (36), मीनाक्षी देवी (34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका (20) पुत्री दान सिंहख्, रूची देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...