Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या आठ लाख पार
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या आठ लाख पार

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवान ने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंच रहे यात्रियों का आंकड़ा आठ लाख पार हो चुका है। हर दिन हजारों की तादात में पहुंच रहे भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को हरसंभव मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका ठंड से भी बचाव किया जा रहा है तो टोकन व्यवस्था से समय पर दर्शन भी हो रहे हैं। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं।

मानसून सीजन से निपटने की प्रशासन की तैयारी पूर्ण
देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक आठ लाख से अधिक तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। भले ही मौसम यात्रा के शुरूआत से ही साथ नहीं दे रहा है, लेकिन भक्त हजारों की संख्या में हर रोज बाबा केदार के धाम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। लगातार बर्फबारी व बारिश के बावजूद भी धरातल पर यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
केदारनाथ धाम की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हजारों की संख्या में हर रोज दर्शन करके भक्त पुण्य अर्जित कर रहे हैं। लगातार मौसम खराब रहने के बाद भी रिकार्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने से इस बार स्थानीय लोगों के कारोबार में भी वृद्धि हुई है। चारधाम यात्रा के बीच मानसून भी दस्तक देने वाला है। ऐसे में प्रशासनिक तैयारियां भी मानसून सीजन से निपटने के लिये पूर्ण हो गई हैं। खासकर केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के डेंजर जोनों पर एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीआरडी सहित अन्य जवान तैनात किये गये हैं। जो बुजुर्ग, बच्चों एवं अन्य यात्रियों को आसरा देकर रास्ता पार करवा रहे हैं। तेज बारिश के दौरान यात्रियों से सतर्कता बरतने के साथ ही यात्रा न करने की अपील की जा रही है। खासकर रात के समय यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। ठंड एवं बारिश में भीगने के बाद यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिये पैदल यात्रा पड़ावों व धाम में अलाव के साथ ही हीटर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। पहले से ही यहां सूखी लकड़ी पहुंचाई गई है। प्रशासन की ओर से सोनप्रयाग से ही यात्रियों को सजग किया जा रहा है कि वह मौसम को देखकर यात्रा करें। साथ ही अपने साथ आवश्यक दवाईयां, रेनकोट आदि लेकर चलें। धाम में प्रशासन की ओर से भी यात्रियों के गर्म पानी, चाय आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। इन दिनों धाम में लगातार बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है।
फिलहाल मौसम के पल-पल बदलतें रंग के बावजूद भी रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं और हर यात्री दर्शन करने के बाद भी वापस लौट रहा है। रात के समय तब तक मंदिर के दरवाजे बंद हैं, जब तक हर भक्त को बाबा केदार के दर्शन नहीं हो रहे हैं। प्रशासन की व्यवस्थाओं से भी यात्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यात्रियों को समय पर दर्शन के साथ ही मेडिकल सहित गर्म पानी और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था मिल रही है। कई बार निराश्रित एवं बुजुर्ग यात्रियों को गर्म कंबल के साथ ही रेनकोट भी वितरित किये जा रहे हैं। मेडिकल इमरजेंसी में यात्रियों को एयर एबुंलेंस की भी सुविधा दी जा रही है।

अच्छा संदेश लेकर जा रहे श्रद्धालु: रजवार,
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवान ने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंच रहे यात्रियों का आंकड़ा आठ लाख पार हो चुका है। हर दिन हजारों की तादात में पहुंच रहे भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को हरसंभव मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका ठंड से भी बचाव किया जा रहा है तो टोकन व्यवस्था से समय पर दर्शन भी हो रहे हैं। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles