Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन नेपाली युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन नेपाली युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बीती रात पुलिस ने तीन नेपाली युवकों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इन नेपाली युवकों के पास से 3 सर्जिकल ब्लैड, 01 प्लास तथा 01 लोहे का सरिया बरामद किया है। साथ ही एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25000 रुपये नगद बरामद हुए हैं। जब पुलिस ने सख्ती से उनसे पूछताछ की तो नेपाली युवकों ने बताया की मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग-अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे आरोपी नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे। वहीं तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग मे धारा 313 भारतीय न्याय संहिता व 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है की केदारनाथ धाम और केदारनाथ यात्रा रूट सहित कहीं भी इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...