Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रेश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रेश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ मे हेली के जरिये भी श्रद्धालु आसानी से धाम पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर से एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर में तकनीक खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हुई। बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है।

बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ मे हेली के जरिये भी श्रद्धालु आसानी से धाम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हेली हादसों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं। बीती मई के बाज शनिवार को एक बार फिर से सिरसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर सड़क पर ही लैंड हो गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles