Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रेड लाइट पर खड़ी कारों को टक्कर मारकर छतिग्रस्त करने का आरोपी चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रेड लाइट पर खड़ी कारों को टक्कर मारकर छतिग्रस्त करने का आरोपी चालक गिरफ्तार

Lavc57.107.100

छिद्दरवाला में शुक्रवार देर रात रेड लाइट पर खड़ी 6 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मारकर छतिग्रस्त करने के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में दो लोग भी घायल हुए थे।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि देर रात हादसा हुआ था। जब रेड लाइट पर देहरादून की ओर से आ रहे वाहनों की कतार लगी हुई थी। इस दौरान पीछे से एक वैगनार कार  तेज गति से आई। इस कार ने पीछे से आधा दर्जन कारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।

हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक नेपाली फार्म की ओर भाग गया था। सूचना मिलने पर नेपाली फार्म पर मौजूद पुलिस ने कार का पीछा किया। काफी देर तक पीछा करने के बाद हादसा करने भाग रही कार को रोक लिया। जांच में पता चला कि कार का ड्राइवर नशे में है। इसलिए उसका मेडिकल कराया गया।

ड्राइवर की पहचान सुशील रयाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। ड्राइवर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को भी सीज कर दिया है। क्षतिग्रस्त तीन कारों को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रायवाला थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles