बस और लोडर की भीषण टक्कर तीन की मौत, 14 घायल

बस और लोडर की भीषण टक्कर तीन की मौत, 14 घायल

देहरादून। पछवादून में सोमवार सुबह एक यात्री बस और लोडर वाहन की जोरदार टक्कर हो जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की

देहरादून। पछवादून में सोमवार सुबह एक यात्री बस और लोडर वाहन की जोरदार टक्कर हो जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतको व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलो की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक यात्री बस देहरादून से विकासनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब बस सेलाकुई क्षेत्रांर्तगत शेरपुर गांव के निकट पहुंची तो अचानक एक लोडर वाहन सामने आ गया। जिससे दोनो वाहन अनियत्रित होकर आपस में टकरा गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से तीनो मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया हैै। वहीं मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं सड़क हादसे के बाद विकासनगर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनो वाहनों को हटवाया और अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतकों के परिजनो को सूचना मिली तो उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते है जिन्हे रोकने के लिए प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है। वहीं प्रशासन द्वारा सभी घायलों का उचित उपचार कराने की बात कही जा रही है।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत
अज्ञात वाहन की चपेट स्कूटी, देर रात 11 बजे की घटना
देहरादून। प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
बीती रात सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार गई थी। घटना करीब देर रात 11ः10 बजे की है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था और सूरज के पीछे अनिल और मुकेश बैठे हुए थे। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुकेश और अनिल गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
सेलाकुई थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया की तीनों युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे और जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी में दोबारा शराब के ठेके पर जा रहे थे, तभी लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी चालक सूरज (20 साल) की मौके पर मौत हो गई और मुकेश (26 साल) और अनिल (22साल) की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this