Home उत्तराखंड न्यूज़ वीकेंड पर मसूरी से कुठालगेट तक लगा 6 किलोमीटर लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था हुइ धड़ाम
उत्तराखंड न्यूज़

वीकेंड पर मसूरी से कुठालगेट तक लगा 6 किलोमीटर लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था हुइ धड़ाम

प्रशासन का कहना है कि मसूरी और देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया। नई मसूरी रोड वाहनों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक को पुराने मार्ग पर मोड़ा गया था। अधिकारियों ने माना कि मार्ग पर पर्याप्त ट्रैफिक स्टाफ और पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

मसूरी। पर्यटन सीजन में मसूरी से देहरादून लौट रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने कुठालगेट से आगे देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानी मसूरी रोड (ओल्ड मसूरी रोड) की ओर डायवर्ट कर दिया। डायवर्जन के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। जिससे कुठालगेट से लेकर कालूखेत तक करीब 6 किलोमीटर तक भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में ही फंसे रहे। इस दौरान न तो ट्रैफिक पुलिस की कोई विशेष व्यवस्था देखने को मिली, और न ही जाम से निपटने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया जैसे ही मसूरी से लौटने वाले वाहनों को पुराने मार्ग की ओर भेजा गया, सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग वापस देहरदून जाने के लिये गुख्स मार्ग डीआईटी से जाने के लिये जिद करते हुए नजर आये। इससे ट्रैफिक की रफ्तार और धीमी हो गई।
जाम में फंसे यात्रियों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। दिल्ली से मसूरी घूमने आए एक परिवार ने बताया हम दो घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसे हैं। बच्चों को दिक्कत हो रही है। गर्मी और थकान से हाल बेहाल हैं। देहरादून के एक स्थानीय निवासी ने कहा प्रशासन ने बिना जनता के सुझाव के मार्ग डायवर्ट कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
थोडी देर के लिये जाम कि स्थिति पैदा हुई, परन्तु कुछ समय बाद ट्रैफिक जव्यवस्था सुचारू हो गया। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह का डायवर्जन करने से पहले पूरी योजना बनाई जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...