आपदाओं से निपटने को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः जैन

आपदाओं से निपटने को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः जैन

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वह आम जनमानस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निरंतर वार्ता कर आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन मानस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित निवारण करने के लिए यह संपर्क अत्यंत आवश्यक है।

नवनियुक्त डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक
केदारनाथ यात्रा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आपदा प्रबंधन पर दिया विशेष जोर
जिलाधिकारी का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, जनता तक पहुंच बनाकर जनसेवा रहे लक्ष्य
रुद्रप्रयाग। नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनके विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यात्रियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं अन्य सुविधा में कोई कोताही न बरतने को कहा।
जिलाधिकारी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की समयपूर्व उपलब्धता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित आपदाओं से निपटने को लेकर राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, त्वरित संचार व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की सक्रियता तथा आपदा से पूर्व अभ्यास पर विशेष बल दिया।
इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सभी विभागों से जानकारी ली। उन्होंने परियोजना प्रबंधक उरेड़ा को निर्देशित किया कि वह जनपद के जिन सरकारी कार्यालय एवं भवनों में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 10 जुलाई तक उपलब्ध कराएं। उन्होंने अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन खेल मैदान के निर्माण संबंधी जानकारियां भी संबंधी अधिकारियों से ली।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यालय समय के अतिरिक्त भी जनता से जुड़ने के लिए समय निकालें तथा वह फील्ड विजिट, जन चौपाल, और ग्राम सभाओं में जाकर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीधे लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं से अवगत होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं तथा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बताने में हिचकिचाहट महसूस न करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this