शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकसः जैन

शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकसः जैन

कहा कि मानसूनी सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा के साथ-साथ आपदाओं की संभावनाएं भी बनी रहती है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर खाद्यान के स्टोरेज बनाएं जाएंगे।

नवनियुक्त डीएम ने की पत्रकार वार्ता
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिलाया भरोसा
रुद्रप्रयाग। नवनियुक्त डीएम प्रीतक जैन ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। कहा कि मेरा स्वभाव है कि जनता से जुड़ा रहूं। इसलिए जनता से लगातार तालमेल बनाने का प्रयास किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा पर आ रहे भक्तांे की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एनआईसी कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की जीवन शैली को कैसे बेहतर बनाएं, इस पर काम किया जाएगा। पहाड़ी जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य सदैव प्राथमिकता रहनी चाहिए। गांव-गांव से बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे, उन्हें मार्ग में किसी तरह दिक्कतें न हो। इस पर विशेष फोकस रहेगा। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिले, इसके लिए समुचित प्रयास किया जाएगा। जनपद में एक अच्छा इंफ्रास्टाक्चर होना चाहिए, ताकि समाज के हर प्रकार के लोगों को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि साल दर साल केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में पुल, टर्नल, सड़कें अच्छी हों, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। लोनिवि, जल संस्थान, एनएच आदि विभागों से समन्वय बनाते हुए निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी।  इसके लिए पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कहा कि बाबा केदार और ईश्वर की कृपा से बरसात में कम से कम आपदा का संकट आए और किसी तरह की जनहानि न हो। कहा कि पूरे यात्रा मार्ग में सेक्टर मजिस्ट्रेट, डॉक्टर और जवान यात्रियों की सेवा में जुटे हैं। इस मौके पर एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर मौजूद थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this