डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’

डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्वतीय बिगुल सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा संस्था के 29वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया।

असाधारण निर्णय क्षमता, जन सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्वतीय बिगुल सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा संस्था के 29वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया।

सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक रणसिंघा, ढोल-दमाऊ का प्रतीक चिह्न, शाल और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दून पुस्तकालय प्रेक्षागृह में हुआ, जहां लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक रंग भी बिखेरे। इस समारोह में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, सुप्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन नेगी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया।

जन सरोकारों में दिखती है डीएम की प्रतिबद्धता

समारोह में संस्था अध्यक्ष और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा कि डीएम सविन बंसल ने कार्यभार संभालते ही जनसेवा को अपना धर्म बना लिया। उन्होंने 132 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर स्कूल भेजा, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए ‘सारथी वाहन सेवा’ शुरू की, आईएसबीटी में जलभराव की समस्या का समाधान, विधवा महिला को बैंक के कर्ज से मुक्ति, भूमि विवादों का समाधान, और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान जैसे अनेक कार्य किए। लोकरत्न हिमालय सम्मान देने की शुरूआत 1997 में की गई थी और अभी तक इस संस्था ने यह सम्मान रस्किन बॉन्ड, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, हरिदत्त भट्ट ‘शैलेश’ और कई पर्यावरणविदों को भी दे चुकी है।

सम्मान को जिम्मेदारी में बदला : जिलाधिकारी

सम्मान ग्रहण करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यह मेरे लिए उपलब्धि नहीं, बल्कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। यह सम्मान मैं उन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं को समर्पित करता हूं जो जनसेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विस केवल प्रशासनिक सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन ही सच्ची जनसेवा है।

सामाजिक विकारों पर जताई चिंता, लोकसंस्कृति से जोड़ने की बात

सविन बंसल ने समाज में तेजी से फैल रहे सामाजिक विकारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को घर-परिवार, बुजुर्गों और लोकसंस्कृति से जोड़ना जरूरी है। यही उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है।

इस अवसर पर नवोदित लोकगायिका मीना आर्य, लोकगायक हेमंत बुटोला एवं उनकी टीम ने पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण में पर्वतीय रंग घोल दिया। प्रेक्षागृह गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं संस्था प्रमुखों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम का संचालन मोहसिन अहमद ‘तन्हा’ और रवि सिंह ने किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this