उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ाकर हर जिले में विकसित होगी पैराग्लाइडिंग गतिविधि

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ाकर हर जिले में विकसित होगी पैराग्लाइडिंग गतिविधि

उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों, विशेषकर पैराग्लाइडिंग के विकास को लेकर सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में 17 जुलाई 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव पर्यटन ने निर्देशित किया कि पूर्व में प्रशिक्षित 141 पैराग्लाइडिंग पायलटों (प्रशिक्षु) जिनके द्वारा P1, P2, P3, P4, SIV, Thermaling, Cross Country और Tendum Flights की Training पूरी जा चुकी है, उन्हें अगले स्तर पर ले जाने हेतु आगामी 06 माहों में भीमताल और चम्पावत (Banasur Fort) में उनकी Flying hours पूरी जाये। साथ ही उनकी Training यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु नये टेंडम पैराग्लाइडस् खरीदें जायें।

बैठक के दौरान राज्य में व्यवसायिक रूप में संचालित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की समीक्षा की गयी। वर्तमान में यह गतिविधियाँ मुख्यतः भीमताल और टिहरी तक सीमित हैं। सचिव पर्यटन ने इन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नयार घाटी (पौड़ी), लोहाघाट (चम्पावत), मोरी (उत्तरकाशी), कोटाबाग (नैनीताल), बागेश्वर सहित प्रत्येक जिले में Flying Facilities/Infrastructure विकसित किये जाने के निर्देश दिये साथ ही प्रत्येक जिले में एक टेक-ऑफ और लैडिंग प्वाईंट विकसित किया जाये।

इससे वहां के स्थानीय युवाओं को अपने जनपद में ही पैराग्लाईडिंग प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, जिससे वे लोग उनके क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाईडिंग का अनुभव प्राप्त करवा सकेंगे और अपने लिए स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भीमताल में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण हेतु 20 से 25 बिस्तरों वाला एक छात्रावास (हॉस्टल) विकसित किया जाएगा, जहां वर्ष भर पैराग्लाइडिंग से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, सुलभ और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए एक एप्लिकेशन (ऐप) का निर्माण किये जाने के निर्देश दिये, जिससे पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ही माध्यम से देखा और समझा जा सकेगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this