Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के पिताजी का निधन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के पिताजी का निधन

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के पिता त्रिलोक सिंह चौहान का गुरूवार सुबह निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और उन्होंने ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह चौहान एक सज्जन, सरल एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार सहित शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे।

परिवार की ओर से उनके निवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विश्वविद्यालय समुदाय ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...