Home उत्तराखंड न्यूज़ माणा से बदरीनाथ धाम तक आईटीबीपी की तिरंगा यात्रा
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

माणा से बदरीनाथ धाम तक आईटीबीपी की तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चमोली जनपद में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम रही। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने माणा से लेकर बदरीनाथ धाम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

देश के अंतिम गांव माणा से प्रारंभ हुई यह यात्रा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर प्रांगण तक पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने भी इस यात्रा में सहभागिता कर देशप्रेम का परिचय दिया।

रंगोली के जरिए महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर की ओर से नगर क्षेत्र में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 19 महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 19 विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद द्वारा बुनकर सेवा केंद्र चमोली के सहयोग से गोपेश्वर बस स्टैंड में हैंडलूम मशीनों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हस्तशिल्प से आकर्षक तिरंगा बनाकर अपनी कला और राष्ट्रीय भावना का प्रदर्शन किया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद में न केवल आजादी का पर्व गरिमामय तरीके से मनाया जा रहा है, बल्कि स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हस्तकला को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...