Saturday , 5 September 2026
Home उत्तर प्रदेश यूपी निवेश और प्रगति का नया केंद्र : पीएम मोदी
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

यूपी निवेश और प्रगति का नया केंद्र : पीएम मोदी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र बन चुका है। उन्होंने हाल ही में लागू नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों को देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक और जन-हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को राहत और उद्योगों को नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और तेज़ी लाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यूपी अब भारत में मोबाइल फोन निर्माण का 55% योगदान देता है और सेमीकंडक्टर निर्माण में भी अग्रसर है।

समावेशी विकास का मॉडल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अंत्योदय की अवधारणा को स्मरण करते हुए कहा कि यही भारत का समावेशी विकास मॉडल है। उन्होंने UPI, आधार, डिजिलॉकर और GeM पोर्टल का उदाहरण देते हुए बताया कि अब सड़क पर चाय बेचने वाला भी डिजिटल इंडिया का हिस्सा बन चुका है।

“GeM के माध्यम से अब तक 15 लाख करोड़ रुपये की सरकारी खरीद हुई है, जिसमें 7 लाख करोड़ लघु उद्योगों से है — यही अंत्योदय का साकार रूप है।”

डिफेंस और सेमीकंडक्टर में भी आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री ने बताया कि यूपी में रूस के सहयोग से AK-203 राइफल्स का उत्पादन आरंभ होने जा रहा है, डिफेंस कॉरिडोर यूपी को रक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा और ग्रेटर नोएडा के पास बन रही सेमीकंडक्टर यूनिट भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि UPITS केवल एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने का मंच है। उन्होंने बताया कि इस बार ट्रेड शो में 80 देशों के 550+ विदेशी बायर्स, और यूपी के 75 जनपदों से 2,250+ एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी में औद्योगिक क्रांति आई है। ओडीओपी, विश्वकर्मा योजना, और सीएम युवा उद्यमी योजना जैसी योजनाएं हुनरमंद कारीगरों, युवाओं, और उद्यमियों को वैश्विक मंच दे रही हैं। यूपी में अब तक 96 लाख MSME यूनिट कार्यरत हैं और 2 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्राप्त ₹40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से ₹12 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं, और ₹5 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग नवंबर में प्रस्तावित है।

UP में तेज़ी से विकसित हो रही सड़क, रेल, हवाई और जल कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और स्पष्ट नीतियों के चलते यह प्रदेश अब देश-विदेश के निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...