उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की पहल रंग लाती दिख रही है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों/तीर्थयात्रियों की संख्या 6 करोड़ 3 लाख से अधिक पहुंच गई है, जो राज्य गठन के बाद अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

राज्य गठन के बाद पहली बार सालाना आंकड़ा 6 करोड़ के पार

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 06 करोड़ 03 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे। इनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब पर्यटकों की संख्या छह करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सर्वाधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक/तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं देहरादून जनपद में 67 लाख 35 हजार 071 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानियों का आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है। पर्यटन विकास के लिए जहां अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, वहीं पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

साथ ही पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पूर्व वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 2,00,18,115, वर्ष 2022 में 5,39,81,338, वर्ष 2023 में 5,96,36,601 और वर्ष 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचे थे।

Corona virus big update by Uttarakhand government

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार है। हमारी सरकार पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर मिल सकें। शीतकालीन यात्रा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के दर्शन के बाद शीतकालीन यात्रा को विशेष बढ़ावा मिला है। हमने पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के साथ उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इन्हीं प्रयासों के चलते उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this