भीषण गर्मी के बीच बदलेगा स्कूलों का समय, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा स्कूलों का समय, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

देहरादून, प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव की तैयारी चल रहीहै। शिक्षा विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने बताया कि इस संबंध में निदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूल टाइम टेबल में अस्थायी संशोधन संभव है। बच्चों को लू और अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए विशेष एसओपी भी तैयार की जा रही है।

इसमें कक्षाओं की समय व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूलों में आपातकालीन उपकरणों की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही छात्रों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी।

वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह 7:45 से दोपहर 2:05 बजे तक है यह समय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हाल ही में निर्धारित किया गया था। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव जरूरी माना जा रहा है।

उधमसिंह नगर जिले में एहतियातन समय पहले ही बदल दिया गया है।यहां कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 22 अप्रैल से सुबह 7:30 से 12 बजे तक चलेंगे।

यह व्यवस्था एक सप्ताह के लिए लागू की गई है। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी केंद्रों में छुट्टी का समय और पहले कर दिया गया है।

देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में नए समय को लागू किया जा सकता है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this