जौनपुर में अतिवृष्टि का कहर: दुकानों में घुसा मलबा, हाईवे बंद होने से मंत्री और विधायक भी फंसे

जौनपुर में अतिवृष्टि का कहर: दुकानों में घुसा मलबा, हाईवे बंद होने से मंत्री और विधायक भी फंसे

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में शुक्रवार को हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। धनोल्टी तहसील क्षेत्र के नौघर गांव स्थित बिलौंदी पुल बाजार में बरसाती पानी और मलबा अचानक दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस प्राकृतिक आपदा के चलते नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। हाईवे बंद होने से उत्तरकाशी दौरे से लौट रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह भी रास्ते में फंस गए।

दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बरसाती नालों का पानी उफान पर आ गया और मलबा बाजार क्षेत्र की ओर बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में हालात इतने खराब हो गए कि दुकानों और मकानों में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा घुस गया। बिलौंदी पुल बाजार में कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान समेत करीब 10 दुकानों में मलबा भर गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।

स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच क्षेत्र में अत्यधिक बारिश हुई, जिसके कारण बरसाती पानी मलबे के साथ दुकानों और कमरों में घुस गया। प्रारंभिक आकलन में व्यापारियों को काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।

अतिवृष्टि का असर केवल बाजार तक ही सीमित नहीं रहा। क्षेत्र की प्रमुख अगलाड़ नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। नदी किनारे रहने वाले लोग देर शाम तक हालात पर नजर बनाए रहे। वहीं नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे पर भी पानी और मलबा जमा होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत जेसीबी मशीनें मौके पर भेजीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया और यातायात सुचारु कराया जा सका। इस दौरान कई यात्री रास्ते में फंसे रहे, जिनमें कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और विधायक प्रीतम सिंह भी शामिल थे। बताया गया कि मंत्री उत्तरकाशी दौरे से देहरादून लौट रहे थे, तभी रास्ते में मलबा आने से उनका काफिला रुक गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरसाती नालों की सफाई और सुरक्षा दीवारों के निर्माण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा है और प्रभावित व्यापारियों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this