Wednesday , 16 September 2026
Home स्पेशल माउंट मुकुट ईस्ट फतह करने निकली भारतीय तटरक्षक की पर्वतारोहण टीम, आचार्य बालकृष्ण ने दिया आशीर्वाद
स्पेशलअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़शिखर पर उत्तराखंडीसरोकारहरिद्वार

माउंट मुकुट ईस्ट फतह करने निकली भारतीय तटरक्षक की पर्वतारोहण टीम, आचार्य बालकृष्ण ने दिया आशीर्वाद

वर्ष 2027 में भारतीय तटरक्षक बल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट आरोहण अभियान की तैयारियों के तहत भारतीय तटरक्षक बल की पर्वतारोहण टीम ने एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। टीम हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के सहयोग से गढ़वाल हिमालय की 7,130 मीटर ऊंची माउंट मुकुट ईस्ट चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुई है। अभियान शुरू करने से पहले पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पर्वतारोहियों को आशीर्वाद, मार्गदर्शन और शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

 

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हिमालय की दुर्गम चोटियों पर आरोहण के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल के साहस, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा की भावना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं और अर्धसैनिक बलों की वीरता एवं पराक्रम के कारण देश सुरक्षित है। जवानों में देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की भावना उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की ऊर्जा देती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय तटरक्षक की टीम माउंट मुकुट ईस्ट अभियान में सफल होगी और नई ऊर्जा व सकारात्मकता के साथ वापस लौटेगी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का प्रयास है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार देशसेवा से जुड़े प्रयासों में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक माउंटेनियरिंग टीम और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट का यह संयुक्त अभियान पर्वतारोहण की साहसिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को प्रकृति, अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करेगा।

हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल कर्नल रजनीश जोशी ने कहा कि हिमालय की ऊंचाइयों पर टीम का प्रत्येक कदम शक्ति, हर चुनौती के सामने साहस, हर निर्णय में विवेक और हिमालय की विराटता के प्रति विनम्रता का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर भारतीय तिरंगे को गर्व के साथ फहराना है।

कर्नल जोशी ने कहा कि अभियान की शुरुआत से पहले आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त करना टीम के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आशीर्वाद पर्वतारोहियों के लिए आध्यात्मिक संबल और प्रेरणा का काम करेगा। इससे अभियान में शामिल सदस्यों के आत्मविश्वास और ऊर्जा को मजबूती मिलेगी।

भारतीय तटरक्षक बल की माउंटेनियरिंग टीम के वरिष्ठ अधिकारी कमांडेंट विश्वजीत ने कहा कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान केवल पर्वतारोहण की चुनौती नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को हिमालय की ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी है। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट अभियान से पहले माउंट मुकुट ईस्ट पर आरोहण का यह भारतीय तटरक्षक बल की ओर से पहला प्रयास है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान टीम को प्रतिकूल मौसम, दुर्गम भू-भाग और अत्यधिक ऊंचाई जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद पर्वतारोही अपने प्रशिक्षण, सामूहिक प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह अभियान वर्ष 2027 के एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चंपावत में भाजपा की बड़ी सेंध, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 लोगों ने थामा कमल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस...

सीएम धामी का सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर के बाद सड़कों पर उतरकर खुद करेंगे औचक निरीक्षण

उत्तराखंड में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों...