इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राम माधव का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और व्यापक राजनीतिक समझ उत्तराखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और जोश का संचार होगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठनात्मक संरचना, समर्पित कार्यकर्ताओं और स्पष्ट कार्यपद्धति के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे में राम माधव जैसे अनुभवी संगठनकर्ता का मार्गदर्शन प्रदेश संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट चुनौतियां, सीमांत क्षेत्रों का विकास, पलायन, रोजगार, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए नए अवसर जैसे विषय प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि नए प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन इन विषयों को लेकर जनता के बीच अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करेगा।
सांसद रावत ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के आधार पर मजबूत होता है। प्रदेश प्रभारी के रूप में राम माधव का अनुभव संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उपयोगी रहेगा।
उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति गहरा समर्पण है और प्रदेश में पार्टी का संगठन लगातार विस्तार एवं मजबूती की दिशा में काम कर रहा है। राम माधव के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार होगा और संगठन को उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश प्रभारी राम माधव को उत्तराखंड आगमन पर पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राम माधव के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।




Leave a comment