Home उत्तराखंड न्यूज़ ऊधम सिंह नगर पंतनगर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, टाइफाइड रोधी नैनोवैक्सीन को मिला राष्ट्रीय पेटेंट
ऊधम सिंह नगर

पंतनगर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, टाइफाइड रोधी नैनोवैक्सीन को मिला राष्ट्रीय पेटेंट

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के पूर्व युवा वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह डसीला द्वारा टाइफाइड बुखार से बचाव के लिए विकसित कैल्शियम फॉस्फेट नैनोपार्टिकल्स आधारित सबयूनिट नैनोवैक्सीन को भारत सरकार के भारतीय पेटेंट कार्यालय से राष्ट्रीय पेटेंट की स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि को टाइफाइड के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह शोध साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के विरुद्ध नवीन टीका विकसित करने से संबंधित है। इसकी खासियत कैल्शियम फॉस्फेट नैनोपार्टिकल्स पर आधारित तकनीक है, जिसके माध्यम से सबयूनिट नैनोवैक्सीन तैयार की गई है। इस तकनीक पर आधारित आविष्कार को पेटेंट मिलने से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

डॉ. यशपाल सिंह डसीला ने यह महत्वपूर्ण शोध अपनी पीएचडी की पढ़ाई के दौरान पूरा किया था। इस शोध कार्य में उन्हें विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफेसर ममतेश कुमार सक्सेना का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण प्राप्त हुआ। प्रोफेसर सक्सेना के निर्देशन में किए गए इस अनुसंधान ने अब पेटेंट के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इस शोध को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें डॉ. अंजनी सक्सेना, डॉ. जीके सिंह, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. मीना मृगेश, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. मंजुल कंडपाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एके उपाध्याय और डॉ. अमित कुमार सहित पूरी शोध टीम का योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयास, वैज्ञानिक सोच और निरंतर परिश्रम से यह शोध पेटेंट तक पहुंच सका।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. कुमार और निदेशक शोध डॉ. एसके वर्मा ने डॉ. यशपाल सिंह डसीला, प्रोफेसर एमके सक्सेना तथा पूरी शोध टीम को बधाई दी। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे शोध, नवाचार और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है। साथ ही इससे विश्वविद्यालय के युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. यशपाल सिंह डसीला वर्ष 2020 से 2023 तक पंतनगर विश्वविद्यालय में युवा वैज्ञानिक एवं प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से वित्तपोषित परियोजना पर काम किया था। प्रोफेसर एमके सक्सेना के मार्गदर्शन में संचालित इस परियोजना के तहत उन्होंने कुक्कुट साल्मोनेलोसिस रोग से बचाव के लिए ओरल वैक्सीन विकसित करने पर भी शोध किया। इस वैक्सीन से संबंधित पेटेंट आवेदन भी दाखिल किया जा चुका है और फिलहाल विचाराधीन है।

पंतनगर विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि संस्थान के वैज्ञानिक देश में कृषि, पशु चिकित्सा और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पंतनगर विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना सप्ताह का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना सप्ताह का...

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर...

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ 120वां अखिल भारतीय किसान मेला

पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का...

किसान मेले में कृषि नवाचारों से रूबरू हुए बंशीधर भगत

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल...