Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त
उत्तराखंड न्यूज़

जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत के रिटायर होने से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त कर दिया। सीडीएस के लिए उम्र सीमा को बढ़ाकर 65 साल करने के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। आपको बता दें कि सीडीएस का पद सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से ऊपर 4 स्टार जनरल के समकक्ष होगा।

करगिल युद्ध के बाद इससे संबंधित कमेटी ने सीडीएस की नियुक्ति का सुझाव दिया था। उस समय कमेटी ने कहा था कि देश के सामने चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच तालमेल स्थापित करना जरूरी है। भारतीय सेना ने अपने ट्विटर हैंडल से जनरल रावत को पहला CDS बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। सेना ने अपने चीफ को लेकर लिखा है कि यह गर्व और ऐतिहासिक पल है।

पढ़ें, रणनीति के माहिर सेनापति जनरल बिपिन रावत की कहानी

गौरतलब है कि सीडीएस जनरल रावत तीनों अंगों थल सेना, वायु सेना और नौसेना के एकीकृत सैन्य सलाहकार होंगे। सीडीएस रक्षा मंत्री के लिए सैन्य सलाहकार की तरह काम करेंगे। कमेटी की सिफारिश के दो दशक बाद पीएम मोदी ने लाल किले से सीडीएस की नियुक्ति की घोषणा की थी।

वैसे, सेना के तीनों अंगों से जुड़ा कोई भी सीडीएस बन सकता है। हालांकि इस पद से हटने के बाद सरकारी नौकरी नहीं कर पाएगा। प्राइवेट क्षेत्र में जाने के लिए भी सरकार की इजाजत लेनी होगी। जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को ही राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...