Home ताज़ा ख़बर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बोले, हरियाण के लोग दिल खोलकर करेंगे पीएम का स्वागत
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बोले, हरियाण के लोग दिल खोलकर करेंगे पीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे जिसमें हिसार स्थित एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे जिसमें हिसार स्थित एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री  का दिल खोलकर स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया है और एक विजन लेकर विकसित भारत के मिशन में लगे हैं। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार विकसित भारत विकसित हरियाणा की तर्ज पर तीन गुना तेजी से विकास कार्यों को कर  रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।  आगामी 5 तारीख को रोहतक में प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बिल पेश करने जा रही है जिसके लागू होने से वक्फ बोर्ड को लेकर कोई भी डिस्प्यूट नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने मंडियों में फसलों की आवक को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल की आवक को लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 48 घंटे में उठान करवाना सुनिश्चित करें और निश्चित अवधि में किसानों के खाते में फसल का पैसा भी भेजना सुनिश्चित करें। अधिकारी मंडियों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी देना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित अन्य मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...