मोदी से प्रभावित रुड़की के छात्र ने बनाया चलने वाला डस्टबिन

मोदी से प्रभावित रुड़की के छात्र ने बनाया चलने वाला डस्टबिन

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून आपको कूड़ा-कचरा फेंकना होता है तो आप डस्टबिन तक जाते हैं, उसे खोलते हैं और कचरा डालकर उसे बंद कर देते हैं। लेकिन जरा सोचिए बुजुर्गों या दिव्यांग लोगों के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल है। इसी बात को ध्यान

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

आपको कूड़ा-कचरा फेंकना होता है तो आप डस्टबिन तक जाते हैं, उसे खोलते हैं और कचरा डालकर उसे बंद कर देते हैं। लेकिन जरा सोचिए बुजुर्गों या दिव्यांग लोगों के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल है। इसी बात को ध्यान में रखकर पीएम मोदी से प्रभावित रुड़की के कक्षा 10 के एक छात्र ने चलने फिरने वाला कूड़ादान तैयार कर दिया। जी हां, स्कॉलर्स एकेडमी के छात्र वंश सैनी ने यह मॉडल तैयार किया है।

वह कहते हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर चलने फिरने वाला कूड़ेदान बनाने के बारे में सोचा। उनका यह मॉडल भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा चयनित हुआ है। अब एक फरवरी को जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत सरकार का विज्ञान एवं तकनीकी विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) हर साल इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत देशभर से कक्षा 10 तक के छात्रों से नवाचार शोध के लिए विचार आमंत्रित करता है।

यहां से चयनित किए गए नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए छात्रों से मॉडल बनवाए जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक छात्र के खाते में 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस साल हरिद्वार से कुल 89 मॉडल का चयन हुआ है।

चलने वाले कूड़ेदान की खासियत जानिए
वंश सैनी द्वारा बनाए गए कूड़ेदान की कई खूबियां हैं। इस कूड़ेदान को बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा असहाय लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह अपने आप चलकर आपके पास आ जाएगा। साथ ही इसका ढक्कन भी खुल जाएगा, जिससे आप कचरा इसमें डाल सकें। इसकी तकनीक ऐसी है कि कोई व्यक्ति इसके सामने आएगा तो यह ढक्कन कूड़ा डालने के लिए खुल जाएगा और अपने आप बंद भी हो जाएगा।

इतना ही नहीं, डस्टबिन पूरा भरने पर सायरन बजेगा कि कूड़ा भर गया है। वंश सैनी ने बताया कि मॉडल को तैयार करने में उनके पिता विनीत सैनी, डॉ. नवीन सैनी एवं डॉ. शैलेंद्र मैठाणी, एकेडमी के चेयरमैन एसएस नगियान से काफी मार्गदर्शन मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this