Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कनेक्टीविटी बढ़ाने को गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेलीसेवाओं की शुरुआत करेंगे सीएम त्रिवेंद्र
उत्तराखंड न्यूज़

कनेक्टीविटी बढ़ाने को गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेलीसेवाओं की शुरुआत करेंगे सीएम त्रिवेंद्र

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही नई हेली सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 8 फरवरी को सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। इसके अंतर्गत सहस्त्रधारा – गौचर – सहस्त्रधारा हेली सेवा एवं सहस्त्रधारा – चिन्यालीसौड़ – सहस्त्रधारा हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी।

मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत इस हेली सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस डबल इंजन – 6 सीटर हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहस्त्रधारा से गौचर हेली सेवा का किराया 4120 रुपये एवं सहस्त्रधारा – चिन्यालीसौड़ हेली सेवा का किराया 3350 रुपये होगा।

यह केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली के गौचर के बीच उत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा होगी। पायलट सहित छह सीटर हेलीकॉप्टर दोनों जगह के लिए रोजाना दो-दो उड़ानें भरेगा।

राज्य सरकार ने चिन्यालीसौड़ और गौचर में जरूरी सुविधाएं जुटा ली हैं। बीते दिनों डीजीसीए की टीम ने दोनों हवाई पट्टी का दौरा किया था। अब उसने दोनों स्थानों को आदर्श पाते हुए हरी झंडी दे दी है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...