Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सैन्यधाम उत्तराखंड में जल्द होगा एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़

सैन्यधाम उत्तराखंड में जल्द होगा एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास

NCC Girls cadets march during the Republic Day parade at M A Stadium in Jammu on Tuesday. Tribune Photo: Inderjeet Singh
उत्तराखंड में जल्द ही एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर लौटे एनसीसी कैडेटों से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एनसीसी की डिमांड बढ़ी है, इसी को देखते हुए उत्तरकाशी में एनसीसी की नई बटालाइन की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास किया जाएगा इसके लिए भी भूमि व धनराशि की व्यवस्था कर दी गई है। यह एकेडमी ग्रीन एनर्जी पर विकसित होगी। इसके समीप ही 07 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी को मॉडल एकेडमी के रूप में स्थापित करने के साथ ही इसे आधुनिक सुविधा युक्त बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों को सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए देशभर में छठा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परेड में प्रतिभाग करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति को देखकर यह समझा जा सकता है कि एनसीसी के माध्यम से किस प्रकार उनका सर्वागीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह इन कैडेटों की एक माह की मेहनत का ही प्रतिफल है कि उनके प्रदर्शन को देशभर में छठा स्थान प्राप्त हुआ है जो पहले 16 से 17वें पर रहता था।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने एनसीसी को सहयोग देने वाले विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं आदि के प्रतिनिधियों के साथ ही एनसीसी अधिकारियों व कैडेटों को भी सम्मानित किया। एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल सुधीर बहल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी में हर साल लगभग 16 हजार नए कैडेट आते है। राज्य के लाखों लोगों पर एनसीसी का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल फौज के लिए ही नहीं है बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास में भी योगदान देता है, जो उन्हें जीवन के हर पहलु में सफलता की ओर ले जाता है।
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...