Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ी से शिक्षिका की कार में गिरा पत्थर, शिक्षिका हुई घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पहाड़ी से शिक्षिका की कार में गिरा पत्थर, शिक्षिका हुई घायल

प्रदेशभर में मानसून के बाद से भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पहाड़ों से लैंडस्लाइड भी हो रहा है, जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा मामला बद्रीनाथ – राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। यहां राजमार्ग पर चट्टान गिर गई। यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई।

बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में महिला शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान सफर नहीं करने और बारिश रुकने के बाद सतर्कता से सफर करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो रहा है, जिससे जानमान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जोखिम ना लें और सुरक्षित सफर करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...