Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली अब चमोली की 85 वर्षीय शांति देवी ने पीएम केयर्स फंड में दिया बड़ा दान
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

अब चमोली की 85 वर्षीय शांति देवी ने पीएम केयर्स फंड में दिया बड़ा दान

चमोली के गौचर की शांति देवी गुंसाई के पति स्वर्गीय Honorary Captain महिपाल सिंह गुंसाई सेना की तीसरी गढ़वाल राइफल्स से रिटायर हुए थे। पति की पेंशन इस अवस्था में उनके लिए एक बड़ा आसरा है। फिर भी उन्होंने इसका एक बड़ा हिस्सा दान कर दिया है।

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से योगदान दे रहा है। उद्योगपति, फिल्मी हस्तियां, शिक्षक हो या व्यापारी। चाहे वह अपनी गुल्लक फोड़कर पैसे दान करते बच्चे। उत्तराखंड से भी कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर पीएम केयर्स फंड में डोनेशन दी है।

कुछ दिन पहले ही चमोली की देवकी देवी भंडारी ने पीएम फंड में अपनी जीवन भर की कमाई 10 लाख रुपये दान दे दी। यहां तक की उनके इस दान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट किया था। अब चमोली के गौचर की ही शांति देवी गुंसाई ने अपनी पेंशन से पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये का दान दिया है। उनके पति स्वर्गीय Hon’y Captain महिपाल सिंह गुंसाई सेना की तीसरी गढ़वाल राइफल्स से रिटायर हुए थे।

85 वर्षीय श्रीमति शांति देवी गुंसाई ने 17 अप्रैल को अपने पेंशन खाते से एक लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए। इस धनराशि का भारतीय स्टेट बैंक की गौचर ब्रांच से भुगतान किया गया। वह कहती हैं, इस समय देश को इसकी जरूरत है, इसलिए उन्होंने अपनी तरफ से ये राशि दान की है।

 

उनके इस दान की आसपास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पहले पति ने देश की लंबी सेवा की और अब पत्नी ने जरूरत पड़ने पर अपने पेंशन खाते का एक बड़ा हिस्सा कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में दान दे दिया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी की योगदान की सराहना

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शांति देवी के इस योगदान की सराहना की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, स्व. कैप्टन महिपाल सिंह गुसाईं जी की धर्मपत्नी देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद की गौचर निवासिनी 85 वर्षीय शांति देवी जी ने कोरोना वायरस (COVID-19) के संकट को देखते हुए पीएम केयर्स फंड में 01 लाख रुपये जमा कर अनूठी मिशाल पेश की है। आज पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने में एकजुट है। माँ तुल्य श्रीमती शांति देवी जी का यह योगदान कोरोना से लड़ाई में हमारा हौंसला बढाने के साथ ही हम सभी को प्रेरणा भी देता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से हम अवश्य ही कोरोना को हराने में सफल होंगे। जरूरतमंदों की मदद हेतु आगे आने के लिए मैं ह्रदय की गहराइयों से आपका आभार प्रकट करते हुए आपको शत-शत नमन करता हूँ।

चमोली की महिला ने जिंदगी की सारी जमा पूंजी पीएम केयर फंड में दान दे दी

इससे पहले चमोली के गौचर की ही देवकी भंडारी ने अपने जीवनभर की कमाई देश के लिए दान कर दी है। देवकी ने भारतीय स्टेट बैंक गौचर के माध्यम से 10 लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजे थे। उन्होंने पाई-पाई जोड़कर अपने बुढ़ापे के लिए ये पैसे बचाकर रखे थे लेकिन देश पर जब कोरोना वायरस के रूप में मुसीबत आई तो उन्होंने इस पैसे को देने का फैसला किया।

यह भी देखें –  जीवनभर की कमाई की देश के नाम, राष्ट्रपति ने चमोली की देवकी भंडारी को सराहा

60 वर्षीय देवकी भंडारी की कोई संतान नहीं है। उनके पति रेशम विभाग में थे पर कुछ समय पहले उनकी मृत्यु हो गई। देवकी देवी ने इससे पहले एक गरीब मेधावी छात्र को पढ़ाने में भी मदद की थी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...