Home उत्तर प्रदेश आगरा की पहचान, मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से है : सीएम योगी
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

आगरा की पहचान, मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से है : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगरा में आयोजित जनपदीय विकास उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश सरकर की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत राज्य में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 635 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली ‘एक झलक’ रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है।

ब्रजभूमि और छत्रपति शिवाजी से जुड़ा है आगरा का गौरव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है ये किसी मुगलों से जुड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि आगरा का संबंध ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आगरा में एक म्यूजियम का निर्माण शुरू किया था और उसका नाम मुगल म्यूजियम रखा था। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा आखिर मुगलों का आगरा से क्या संबंध है?

सीएम ने कहा कि मेरी सरकार ने इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया और इसके भव्य स्मारक के निर्माण की कार्ययोजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विरासत और विकास दोनों को प्राथमिकता दे रही है। हमने आगरा में पेठा और लेदर इंडस्ट्री को नई पहचान दी है, वहीं बटेश्वर को वैश्विक पटल पर लाने का काम भी डबल इंजन सरकार कर रही है।

2017 से पहले की अराजकता को दिलाया याद

सीएम योगी ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उस दौर की अराजकता को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद होगा। उस समय अराजकता, गुंडागर्दी और माफियागिरी का बोलबाला था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, गरीब भूख से मरता था, व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। पर्व-त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर रहता था कि कहीं दंगे न हो जाएं, कर्फ्यू न लग जाए।

सीएम योगी ने कहा कि उस समय सड़कों पर गड्ढे, शाम होते ही अंधेरा और हर तीसरे दिन दंगों की खबरें उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थीं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह पहचान का संकट खड़ा करने वाले वही लोग थे, जो आज झूठ का पुलिंदा लेकर अनर्गल प्रलाप करते हैं।

विकास कार्यों में बैरियर बन रहा है विपक्ष

सीएम योगी ने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब विपक्ष सरकार से लड़ रहा था। वे कहते थे टेस्ट मत करो, ट्रीटमेंट मत करवाओ, वैक्सीन मत लगाओ। लेकिन डबल इंजन सरकार ने फ्री टेस्ट, फ्री ट्रीटमेंट, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन देकर जनता की रक्षा की। सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने के लिए भी विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब 500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, तब भी कांग्रेस और सपा ने दुष्प्रचार किया। पूरी दुनिया अभिभूत थी, लेकिन इनके घरों में सन्नाटा छाया था।

हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया, लेकिन विपक्ष तब भी दुष्प्रचार में लगा रहा। जब इनको सत्ता में मौका मिला, तो इन्होंने विकास नहीं किया और आज जब विकास हो रहा है, तो ये बैरियर बनने का काम कर रहे हैं।

देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर पेश करते हुए कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था, लेकिन आज यह देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले समय में यह नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, गुरु परंपरा को किया नमन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर...

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड...