Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा मार्ग पर आतंकवाद रोधी दस्ता और बम निरोधक दस्ता रहेगा तैनात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा मार्ग पर आतंकवाद रोधी दस्ता और बम निरोधक दस्ता रहेगा तैनात

सुरक्षा की दृष्टि से जिलेवार सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की गई है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में 107, धर्मनगरी हरिद्वार में 85, टिहरी में 102, पौड़ी में 44, रुद्रप्रयाग में 115, चमोली में 79, उत्तरकाशी (गंगोत्री) में 20 और यमुनोत्री क्षेत्र में 15 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेशभर से 10 एडिशनल एसपी, 28 सीओ, 64 इंस्पेक्टर, 387 सब इंस्पेक्टर, 624 हेड कांस्टेबल, 791 कांस्टेबल, पीएसी की 31 सब टीमें, 1452 होमगार्ड यात्रा मार्गों पर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 30 फायर ब्रिगेड यूनिट्स को भी तैयार किया गया हैं। यात्रा के संवेदनशील स्थलों पर 6 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है।

यात्रा व्यवस्था को सुचारू रखने में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवानों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। युवा कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि 270 जवानों की मांग पुलिस ने की थी और अब इन्हें अलग-अलग रूटों पर तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा और सहयोग दोनों में पीआरडी की भूमिका अहम होगी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के डीओ प्रमोद पांडे ने बताया कि पुलिस की ओर से 270 जवानों की मांग की गई थी।

सुरक्षा इंतजाम इस बार रिकॉर्ड स्तर पर किए गए हैं। खास बात ये है कि पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग पर आतंकवाद रोधी दस्ता और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा 5 हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मी, 624 सीसीटीवी कैमरे और कई जगहों पर ड्रोन की मदद से यात्रा पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन के जरिए भीड़ की निगरानी और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...