Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आश्रय, स्नेह और संबल का घर है ‘अपना घर’ : त्रिवेन्द्र
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

आश्रय, स्नेह और संबल का घर है ‘अपना घर’ : त्रिवेन्द्र

'अपना घर' बाल एवं महिला उत्थान समिति, बद्रीपुर, देहरादून — वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह

‘अपना घर’ बाल एवं महिला उत्थान समिति, बद्रीपुर का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आज सादगीपूर्ण एवं प्रेरक वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान एवं पूर्व महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने सहभागिता की और संस्था से जुड़े सेवाभावियों एवं सहयोगियों को नमन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सांसद रावत ने कहा कि ‘अपना घर’ विगत लगभग दो दशकों से निराश्रित बच्चों एवं जरूरतमंद बालिकाओं के जीवन में आश्रय, स्नेह और संबल का घर बनकर काम कर रही है। संस्था के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों को छत और सुरक्षा मिली है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन का भी मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।

सांसद रावत ने कहा कि यहां बच्चों की मुस्कान और साक्षात् नारायण जैसी दुआएं ही इस संस्था की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया।समारोह में संस्था से जुड़े समर्पित सेवाभावियों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह के अंत में यह संकल्प लिया गया कि ‘अपना घर’ को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles