Home उत्तराखंड न्यूज़ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल 2023 की शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल 2023 की शुरूआत

कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल आगामी 3 से 5 फरवरी तक चलेगा जिसमे प्रतिदिन 7 से 10 बजे तक विशेषज्ञ गाइडों द्वारा पक्षी प्रेमियों एवं पंजीकृत अतिथियों को कोटद्वार के निकट जंगलों में बार्ड वाचिंग कराई जाएगी।

कोटद्वार में 3 से 5 फरवरी तक बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन गढ़वाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल 2023 में विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागीय स्टालों व बर्ड वाचिंग से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।

कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल आगामी 3 से 5 फरवरी तक चलेगा जिसमे प्रतिदिन 7 से 10 बजे तक विशेषज्ञ गाइडों द्वारा पक्षी प्रेमियों एवं पंजीकृत अतिथियों को कोटद्वार के निकट जंगलों में बार्ड वाचिंग कराई जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि कोटद्वार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसको धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल को भारत ही नहीं बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पक्षियों की 700 प्रजातियों में से 400 प्रजातियां कोटद्वार के आसपास पाया जाना पर्यटन संभावना को दर्शाता है इसी संभावनाओं को धरातल उतारने के लिए कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कहा कि पक्षियों का मानव जीवन व प्रकृति के लिए क्या महत्व है इस संदेश को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को अधिकाधिक प्रतिभाग का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में 400 से अधिक पक्षियों का निवास होना जैव विविधता की समृद्धि को दर्शाता है। जो कि मानव जीवन व पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही सुखद बात है। उन्होंने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र.छात्राओं को अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श विद्या निकेतनए बलूनी पब्लिक स्कूल व जीजीआईसी स्कूल कोटद्वार के छात्रों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर डीएफओ लैंसडाउन वन प्रभाग दिनकर तिवारीए प्राचार्य पीजी कॉलेज कोटद्वार जानकी पंवारए उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमारए पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार सीओ कोटद्वार जीएल कोहलीए सीओ यातायात कोटद्वार वैभव सैनीए प्रोफेसर एवं मंच संचालक पीजी कालेज कोटद्वार डॉण् तनु मित्तलए मंडी समिति कोटद्वार के अध्यक्ष सुमन कोटनालाए बीरेंद्र रावतए उमेश त्रिपाठीए रिण् कर्नल अजय सिंह सहित अधिकारीगणए बर्ड गाइडए स्कूली छात्र.छात्राएं व आम जन उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...