[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के सरकारी बेसिक और जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। वर्ष 2025-26 की स्वास्थ्य परीक्षण जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि करीब दस प्रतिशत छात्र किसी न किसी बीमारी की चपेट में हैं। इनमें दांत, त्वचा और आंखों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। यह रिपोर्ट सचिवालय में आयोजित पीएम पोषण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रस्तुत की गई।
READ MOREउत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
READ MOREबद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। कपाट खुलने के बाद मात्र 33 दिनों में ही 6 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को भी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपराह्न तक 30 हजार से अधिक यात्री बद्रीनाथ पहुंचे और देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
READ MOREचारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या अब यात्रा मार्गों पर भारी दबाव बनाती दिखाई दे रही है। रुद्रप्रयाग से लेकर सोनप्रयाग तक प्रमुख कस्बों और बाजारों में घंटों लंबा जाम लगने से यात्री बेहाल हैं। चिलचिलाती गर्मी के बीच सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
READ MOREउत्तराखंड सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए करीब 8 करोड़ 42 लाख 98 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न शैक्षणिक भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर छात्र-छात्रा को गुणवत्तापरक और सुविधायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
READ MOREउत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। देवभूमि के जांबाज सपूतों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर साहस, अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की 16 सदस्यीय टीम ने 23 मई 2026 को सुबह 3:26 बजे नेपाल समयानुसार 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर नया इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि टीम ने काठमांडू से मात्र 20 दिनों में एवरेस्ट शिखर तक पहुंचकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE