[fvplayer id=”10″]
मेघालय के उमरोई में आयोजित बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ इन दिनों पूरे उत्साह और रणनीतिक गंभीरता के साथ जारी है। 20 मई 2026 से शुरू हुए इस सैन्य अभ्यास में 12 मित्र देशों के 400 से अधिक सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह अभ्यास भारत की सैन्य कूटनीति और सामरिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरा है।
READ MOREउत्तरकाशी के विश्वप्रसिद्ध कालिंदी पास ट्रेक पर इस बार प्रशासनिक नियमों का ऐसा असर पड़ा है कि साहसिक पर्यटन कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। नेपाली मूल के पोटर्स से पासपोर्ट और वीजा अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद ट्रेकिंग एजेंसियों, गाइडों और स्थानीय कारोबारियों में भारी नाराजगी है। गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग संगठन ने प्रशासन से नियमों में तत्काल शिथिलता लाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी भटवाड़ी को ज्ञापन सौंपा है।
READ MOREपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बदलते सुरक्षा समीकरणों के बीच भारत की रक्षा ताकत अब खाड़ी देशों को भी आकर्षित कर रही है। ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच कई अरब देशों ने भारत से आधुनिक हथियार खरीदने में रुचि दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और कतर ने भारत से ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए संपर्क किया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के जरिए बातचीत आगे बढ़ाई जा रही है।
READ MOREउत्तराखंड में बंद और सील की जा चुकी फैक्ट्रियों में नकली व अवैध दवाओं के निर्माण के लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासनिक निगरानी और विभागीय समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में बीते एक वर्ष के दौरान सात ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जहां फैक्ट्रियां आधिकारिक तौर पर बंद थीं, लेकिन भीतर चोरी-छिपे दवाओं का उत्पादन जारी था। इससे साफ है कि नियमित निगरानी और कड़े एक्शन के अभाव में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
READ MOREउत्तराखंड की वीरभूमि ने अनेक ऐसे सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने अपने साहस, त्याग और संघर्ष से इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं महान विभूतियों में एक नाम अमर शहीद श्रीदेव सुमन का है। उनकी जयंती केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष, जनअधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है।
READ MOREभारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई इस उच्चस्तरीय वार्ता में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, रक्षा साझेदारी और आर्थिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE