[fvplayer id=”10″]
देहरादून में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों तथा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।
READ MOREउत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन नकली दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। “ऑपरेशन फेक पिल” के तहत की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोटद्वार और रुड़की में संचालित नकली दवा निर्माण इकाइयों को सील कर दिया गया है। यह गिरोह देश-विदेश की नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते दामों में बेच रहा था।
READ MOREउत्तराखंड की पहाड़ों भरी धरती पर जहां खेती लंबे समय से जीवन का आधार रही है, वहीं अब आधुनिक बागवानी और नई फसलों की ओर भी लोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की सबसे प्रेरणादायक मिसाल बनी हैं टिहरी जिले की रहने वाली सीता देवी, जिन्हें आज पूरे क्षेत्र में “कीवी क्वीन” के नाम से जाना जाता है। अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि पहाड़ की महिलाओं और किसानों के लिए भी एक नई राह खोल दी।
READ MOREचमोली जिले के विकासखंड कर्णप्रयाग के सिरपा गांव में दूषित पेयजल ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में गंदा पानी पीने के कारण 40 से अधिक लोग बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। लगातार तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों की जांच और उपचार कर रही है, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
READ MOREबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार लग रहे जाम ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी। एंबुलेंस और वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, लेकिन समय रहते स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और नर्सों की सूझबूझ से सड़क किनारे ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस मानवीय प्रयास से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में वनाग्नि लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। बृहस्पतिवार रात से चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के कई जंगल धू-धू कर जलते रहे। कर्णप्रयाग, गैरसैंण और जिलासू क्षेत्र में लगी भीषण आग ने जहां हजारों पेड़ों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाया, वहीं कर्णप्रयाग क्षेत्र के चाय बागानों तक आग पहुंचने से करीब ढाई हजार चाय के पौधे जलकर नष्ट हो गए।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE