[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के बीच जंगलों में आग की घटनाएं लगातार भयावह रूप लेती जा रही हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में वनाग्नि की 37 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगलों में धधकती आग ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) द्वारा जारी किए गए 150 से अधिक फायर अलर्ट इस संकट की गंभीरता को दर्शाते हैं।
READ MOREउत्तराखंड सरकार ने टिहरी जिले में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। युवाओं को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग ने जिले के 15 विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम, खेल मैदान, बैडमिंटन हॉल, ओपन जिम, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा दीवार और शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
READ MOREभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन और सरकार दोनों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवभूमि पहुंचे नितिन नवीन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
READ MOREउत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग की घटनाएं लगातार विकराल रूप लेती जा रही हैं। चकराता, त्यूणी और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। कहीं स्कूल भवन आग की चपेट में आ गए तो कहीं मधुमक्खी पालन केंद्र पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से वन संपदा, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने गांव में रहकर ही सफलता की नई मिसाल कायम की है। इन्हीं में एक नाम है कमल गिरी का, जिन्होंने मेहनत, लगन और आधुनिक तकनीक के दम पर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया। कमल गिरी आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।
READ MOREउत्तराखंड में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षकों की दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उनके कार्यस्थल से 50 से 60 किलोमीटर दूर तक ड्यूटी पर भेजा गया है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार लगाए जाने से शिक्षक संगठन सरकार और प्रशासन के प्रति असंतोष जता रहे हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE