Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में लगेगा आंख की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकारहमारी फ़ौज

देहरादून में लगेगा आंख की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप

उत्तराखंड में आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद का सबसे बड़ा कैंप लगने वाला है। यह कैंप हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा राजभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद की जांच की जायेगी। यह चिकित्सा शिविर 25 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। इसमें देश के सबसे बड़े आर्मी अस्पताल के स्पेलिस्ट ब्रिगेडियर डॉ संजय कुमार मिश्रा जो कि जाने माने आई सर्जन हैं वह लोगों की आंखों की चिकित्सा जांच करेंगे।

आंखों के शिविर का उद्घाटन 24 दिसम्बर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। एक हफ्ते तक चलने वाले चिकित्सा शिविर का आयोजित राजभवन, देहरादून में किया जायेगा। इस शिविर में दिल्ली के आर आर अस्पताल के स्पेलिस्ट ब्रिगेडियर डॉ संजय कुमार मिश्रा द्वारा जांच की जायेगी।

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा कई गणमान्य लोगों की आंख की सर्जरी कर चुके हैं जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल हैं।

सेना देश की सुरक्षा के अलावा देश के लोगों की अन्य तरह से भी सेवा करती रहती है। जिसमें कई बार लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सेना के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम इस शिविर में आयेगी और उसमें लोगों की आंखों की सर्जरी और मोतियाबिंद के बारे में जांच की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...