[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर गहरा जुड़ाव दिखाया। अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की जागर परंपरा और लोक संस्कृति को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि देवभूमि की पहचान केवल उसके मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि उसकी जीवंत लोक परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना से भी है।
READ MOREउत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून आने से पहले प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
READ MOREउत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित टिहरी झील अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राज्य, एक ग्लोबल डेस्टिनेशन’ विजन के तहत टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को टिहरी झील और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए व्यापक और दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
READ MOREउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया और परिवार तथा ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
READ MOREएक मां की जिद, हिम्मत और अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई आखिरकार रंग लाई। देहरादून में 18 वर्षीय क्षितिज चौधरी की दर्दनाक मौत के मामले में, जहां पुलिस ने सुराग न मिलने की बात कहकर केस की फाइल बंद कर दी थी, वहीं बेटे को खो चुकी मां ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद सड़कों की खाक छानी, सबूत जुटाए और आखिरकार दो साल बाद बेटे को कुचलने वाले आरोपी डंपर चालक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
READ MOREदेहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की टवेरा टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट के नंबर-1 बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते सभी घायल सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
READ MORE
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।
READ MORE