[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड की बेटियां आज दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में अल्मोड़ा की पर्वतारोही कविता चंद ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने हाल ही में अमेरिका के अलास्का स्थित डेनाली पर्वत (6,190 मीटर) की सफल चढ़ाई कर भारत और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। डेनाली उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है और इसे दुनिया के सबसे कठिन पर्वत अभियानों में गिना जाता है। इस सफलता के साथ कविता चंद प्रतिष्ठित “सेवन समिट्स चैलेंज” के और करीब पहुंच गई हैं।
READ MOREदेहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) ने शनिवार को एक बार फिर देशभक्ति, अनुशासन और सैन्य गौरव का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सैन्य अधिकारी बने। इस अवसर पर आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन परिसर में देशभक्ति का जोश और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
READ MOREभारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के 94 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में 13 जून 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह केवल एक पासिंग आउट परेड नहीं, बल्कि भारतीय सैन्य इतिहास के उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के संयुक्त चार वर्षीय कठोर प्रशिक्षण को पूरा करने वाली आठ महिला कैडेट भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में “अंतिम पग” लेंगी।
READ MOREउत्तराखंड की आवाज को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए हिल-मेल डिजिटल चैनल ने अपने पहले ही माह में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर मीडिया जगत में एक नई पहचान बनाई है। हिल-मेल डिजिटल चैनल के एक माह पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिल-मेल कार्यालय पहुंचकर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।
READ MOREभारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। देश में असेंबल किए गए पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान ने अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है। यह उपलब्धि न केवल भारतीय विमानन उद्योग की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करती है।
READ MOREउत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। देवभूमि के जांबाज सपूतों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर साहस, अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की 16 सदस्यीय टीम ने 23 मई 2026 को सुबह 3:26 बजे नेपाल समयानुसार 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर नया इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि टीम ने काठमांडू से मात्र 20 दिनों में एवरेस्ट शिखर तक पहुंचकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

असम राइफल्स और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वार्षिक मेजर बॉब खाथिंग मेमोरियल लेक्चर 2026 का आयोजन USI परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकीकरण से जुड़े समकालीन मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के साथ मेजर बॉब खाथिंग की उल्लेखनीय विरासत को याद करना रहा।
READ MORE
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओज व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 360 डिग्री का व्यापक परिवर्तन हुआ है। इसी बदलाव के कारण आज उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख और ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है।
READ MORE