• खाई में गिरी कार, पांच की मौत

    खाई में गिरी कार, पांच की मौत0

     चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद  में तेज आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। पांचों लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से रेस्क्यू किया गया। फिलहाल, पांचों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    READ MORE
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारीः 10वीं में 90.77, 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुई पास0

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में ही जारी कर दिया गया है। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को लेकर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल अंत में या मई महीने में जारी किए जाते थे। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर जो कैलेंडर जारी किया था, उसके हिसाब से ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।

    READ MORE
  • उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः धामी

    उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः धामी0

    देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैण में फायर स्टेशन भवन का निर्माण करने के साथ ही 78 से अधिक आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जनपद हरिद्वार के बहादराबाद फायर स्टेशन को भी स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप शासन स्तर पर फायर स्टेशनों की मैपिंग की जा रही है, जिसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों में फायर स्टेशन खोले का सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। बीते वर्ष केदारनाथ, टनकपुर, खटीमा, अराकोट और रैणी में आई आपदाओं में फायर सर्विस के कर्मचारियों ने लगन और समर्पण के साथ अपना कार्य किया। मुख्यमंत्री में कहा पिछले वर्ष वनाग्नि ने वन संपदा, वन्य जीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा था। ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वन विभाग के साथ ही अग्निशमन विभाग को भी तत्परता के साथ कार्य करना होगा।

    READ MORE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this