[fvplayer id=”10″]
राज्य सरकार के पर्वतीय मूल के दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमों के विरोध में मंगलवार को यूकेडी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस स्टेशन प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात यूकेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। करनपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च को यूकेडी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्वतीय मूल के व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों के विरोध में परेड ग्राउंड पास सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राजपुर रोड से न्यू कैंट रोड होते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड आवास कूच किया। जिसमे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद थी।
READ MOREजिले के विकासनगर रसूलपुर में एक डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर चालक को तलाश किया जा रहा है।
READ MOREखेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का दल चौथे मास्टर्स नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा। उत्तराखंड की फुटबाल टीम में 40, 50 और 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी और एथलेटिक्स की 40 से अधिक आयु और 70 से अधिक की आयु वर्ग के खिलाड़ी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में प्रतिभाग करेंगे।
READ MOREकार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने अपने संबोधन में महाराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सिंचाई विभाग के पास अपने पूर्ववर्ती तत्कालीन संयुक्त उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अभियान्त्रिकी इतिहास की उपल्बिधयाँ तथा विशेषज्ञता उपलब्ध है। सिंचाई विभाग ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व में ही गंगा-यमुना के दोआभ में बडी-बडी सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व विकास किया है। इतना ही नहीं सिंचाई विभाग को अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
READ MOREउत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल वैली या मोरी-सांकरी की तरफ ही होता है। ऐसे में चिन्यालीसौढ़ ब्लॉक के मथोली गांव की महिलाओं ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव को पयर्टकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। यहां होम स्टे संचालन से लेकर विलेज टूर तक महिलाएं ही संचालित करवा रही हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड की पारंपरिक और महत्वपूर्ण नस्ल बदरी गाय के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार भराड़ीसैंण में एक अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
READ MORE
उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं को शांत और अनुशासित वातावरण में दर्शन कराने तथा मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।
READ MORE