[fvplayer id=”10″]
रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होने के कारण बाइक चालक का पता नहीं लग पाया। रविवार सुबह एसडीआरएफ, डीडीहाट फायर यूनिट और डीडीहाट पुलिस टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां गहरी खाई में बाइक सवार युवक का शव बरामद हुआ। जिसके बाद शव को सड़क पर लाया गया। फिर परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
READ MOREप्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा, इनके प्रयासों से ही हम देश की तरह प्रदेश में भी आज मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने स्थापना दिवस रामनवमी के साथ सभी नए दायित्वधारियों को भी नई भूमिका के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने राज्य में शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके कारण जनता ने हमें मिथक तोड़ते हुए दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया था। इसी तरह इन तीन सालों में सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड भी दर्शाता है कि 27 में तीसरी बार भी हम इसी क्रम को दोहराएंगे। जनता के आशीर्वाद से हमने पांच-पांच कमल लोकसभा चुनाव में खिलाकर पीएम मोदी को को भेंट किए, नगर पालिका के चुनाव में शानदार नतीजे आए और 11 में से 9 नगरनिगम हम जीते। अभी पंचायत के चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए हमें अभी से जुटना है और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की जीत उसमें सुनिश्चित करनी है। ताकि ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी सीटों पर हम एक तरफ जीत दर्ज करें। उन्होंने त्योहार के दिन के बावजूद पार्टी के प्रति भाव के चलते इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं 13 तारीख तक चलने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने और प्रत्येक सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्य के घर पर पार्टी ध्वज फहराने का आग्रह किया।
READ MOREइस बार केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
केदारनाथ धाम के लिए यह हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाएंगी। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।
गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 8532 रुपये, फाटा से 6062 रुपये और सिरसी से 6060 रुपये तय किया गया है। यूकाडा के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने यह जानकारी दी। इधर केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से यात्रा तैयारियां को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग समेत यात्रा मार्ग पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के लिए वरिष्ठ आईएएस नोडल अधिकारी के रूप में आईएएस अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। जो कि तैयारियों का जायेजा लेने के लिए ऊखीमठ पहुंच गए है। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम के लिए घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी व सड़क मार्ग का लेकर जानकारी ली।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सामुदायिक भवन मायाकुण्ड की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट/आंगणन तैयार किया जिसकी डीएम ने प्रशासक रहते रूपये 43.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई । जिस पर निविदा जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है।
READ MOREबीती शाम थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ चार लोगों समीर उल रहमान निवासी दरियागंज दिल्ली, आसिफ निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली, शोएब निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली और नितिन निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ को 29 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
READ MOREखेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया इन सभी अकादमियों की देखरेख संचालन के लिए एक हाई पावर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ उत्तराखंड का गठन किया जा रहा है। जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसमें कई विभागों के सचिव भी सदस्य होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लोगों को भी इसमें रखा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया देशभर में खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम करने वाली संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड की पारंपरिक और महत्वपूर्ण नस्ल बदरी गाय के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार भराड़ीसैंण में एक अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
READ MORE
उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं को शांत और अनुशासित वातावरण में दर्शन कराने तथा मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।
READ MORE