[fvplayer id=”10″]
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
READ MOREउत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही कई पार्टियों के नेता अपनी पार्टियों को छोड़ने में लग गये हैं। इन नेताओं का अपनी पार्टी के ऊपर से भरोसा कम होता जा रहा है और अब वह दूसरी पार्टियों की ओर रूख कर रहे हैं।
READ MOREअपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक लेने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जायेगा, इस बार उनका किराया दोगुना किया गया है। छोटे वाहनों के लिए 1430 रूपये और बड़े वाहनों के लिए 2840 रूपये किराया तय किया गया है।
READ MOREनैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अपना नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री मौजूद रहे।
READ MOREउधम सिंह नगर में आज तड़के अचानक हड़कंप मच गया। बाबा तरसेम सिंह सुबह करीब 6ः30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले।
READ MOREकेदारनाथ धाम में यात्रा की तैयारियों जोर शोर से चल रही है। केदारनाथ धाम में जाने वाले रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10 से 12 फीट की ऊंचाई तक श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चार-दिवसीय 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान, अधिष्ठाता कृषि डॉ. सुभाष चन्द्र, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा तथा निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा मंचासीन रहे।
READ MORE
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों ने मेले में विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से प्रथम से तृतीय दिवस की दोपहर तक लगभग 19 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की।
READ MORE