Home देश-विदेश सीडीएस जनरल रावत से मिले दिल्ली पुलिस बल के उत्तराखंड मूल के अधिकारी
देश-विदेश

सीडीएस जनरल रावत से मिले दिल्ली पुलिस बल के उत्तराखंड मूल के अधिकारी

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड मूल के लोग परिश्रमी, ईमानदार और संवेदनशील होते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि बड़ी संख्या में पहाड़ के लोग दिल्ली पुलिस का हिस्सा हैं। यह दुनिया के सबसे बेहतरीन पुलिस बलों में से एक है।

दिल्ली पुलिस में उत्तराखंड मूल के अधिकारियों के एक दल ने रविवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों की मदद के लिए अपनाए जा रहे नए तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी और कोरोना काल के अपने अनुभवों को साझा किया।

बहुत ही अनौपचारिक तरीके से हुई इस मुलाकात में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड मूल के लोग परिश्रमी, ईमानदार और संवेदनशील होते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि बड़ी संख्या में पहाड़ के लोग दिल्ली पुलिस का हिस्सा हैं। यह दुनिया के सबसे बेहतरीन पुलिस बलों में से एक है। आपकी पहली जिम्मेदारी लोगों के प्रति है, पुलिस का संवेदनशील रवैया आम लोगों में भरोसा जगाने का काम करता है।

सीडीएस रावत से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी, एसीपी और कई थानों के एसएचओ शामिल थे। इनमें आईपीएस अधिकारी एवं एडीशनल डीसीपी वेस्ट सुबोध गोस्वामी, डीएएनपीएस पीटीसी लक्ष्य पांडे, खजूरी खास के एसीपी हरीश कुकरेती, एसीपी ऑपरेशन नॉर्थ ईस्ट नरेश खांका, एसीपी क्राइम मनोज पंत, एसीपी कैलाश चंद्र शर्मा, एसीपी वीरेंद्र सिंह सजवाण, एसीपी ललित मोहन नेगी, इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ट, इंस्पेक्टर विनोद बडोला, इंस्पेक्टर रविंद्र बडोला, इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद थपलियाल, इंस्पेक्टर प्रेम खंडूरी, इंस्पेक्टर राकेश कोडियाल, इंस्पेक्टर संतन सिंह रावत, इंस्पेक्टर राजीव शाह, इंस्पेक्टर प्रमोद जोशी, इंस्पेक्टर प्रेम सिंह नेगी, इंस्पेक्टर रविंदर सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर अजय सिंह नेगी, इंस्पेक्टर दया सागर, इंस्पेक्टर आकाश रावत, इंस्पेक्टर उमेश बर्थ्वाल, इंस्पेक्टर त्रिभुवन नेगी, इंस्पेक्टर संजय रावत, इंस्पेक्टर संजय भट्ट और इंस्पेक्टर शिव राज सिंह बिष्ट शामिल थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...