Home देश-विदेश CDS जनरल रावत ने किया पूर्वी सेक्टर का दौरा, बोले – भारतीय जवानों में ही मुश्किल हालात में मुस्तैदी से डटे रहने का माद्दा
देश-विदेश

CDS जनरल रावत ने किया पूर्वी सेक्टर का दौरा, बोले – भारतीय जवानों में ही मुश्किल हालात में मुस्तैदी से डटे रहने का माद्दा

सीडीएस जनरल रावत का पूर्वी सेक्टर का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। चीनी सेना की किसी भी तरह की आक्रामकता का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना लद्दाख में सीमा पर तैनात है। 

अग्रिम मोर्च पर सेना और दूसरे सुरक्षा बलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत असम और अरुणाचल पहुंचे और पूर्वी सेक्टर में वायु सेना के ठिकानों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात सेना, आईटीबीपी और एसएफएफ के सैनिकों के साथ बातचीत की। CDS रावत ने अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी और लोहित सेक्टर में स्थित पोस्ट का भी दौरा किया।

सीडीएस जनरल रावत का पूर्वी सेक्टर का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। चीनी सेना की किसी भी तरह की आक्रामकता का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना लद्दाख में सीमा पर तैनात है।

 

प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए सैनिकों द्वारा अपनाए गए उपायों और ऑपरेशनल तैयारियों को देखने के बाद जनरल बिपिन रावत ने मोर्चे पर तैनात जवानों से कहा, सिर्फ भारतीय सैनिक ही इस तरह के चुनौतीपूर्ण हालात में चौकसी रख सकते हैं और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए किसी ही हद तक जाने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां जवानों का बुलंद हौसला देखकर यकीन होता है कि भारतीय सेना से मुकाबला करने वाले टूटकर बर्बाद हो जाएंगे।’ जनरल रावत ने देश के पहले सीडीएस के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...