चमोली ज़िले के नंदानगर में बादल फटने से भारी तबाही, 12 लोग लापता

चमोली ज़िले के नंदानगर में बादल फटने से भारी तबाही, 12 लोग लापता

चमोली ज़िले के नंदानगर विकासखंड में बुधवार, 17 सितम्बर 2025 की देर रात बादल फटने (Cloudburst) की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा में अब तक 12 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में चमोली जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिसमें गांव कुंतरी लगा फाली में 8 लोगों के लापता होने की खबर है। जब कि 15–20 मकान एवं गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। सैंती कुंतरी गांव में दो व्यक्ति मलबे में दबे गये। धुर्मा गांव में एक व्यक्ति लापता होने की खबर है और सेरा गांव में मकान बहने की सूचना है।

प्रभावित गांवों में देर रात करीब 1:00 बजे से तेज़ बारिश, बिजली गिरने और पहाड़ी मलबे के चलते कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय मोक्ष गाड़ गदेरा के उफान में आने से कई मवेशी भी बह गए।

इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। पेट्रोल पंप और पुराने बाज़ार को जोड़ने वाला पुल बह गया है। नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर पुल खतरे की जद में है। सड़कों के अवरुद्ध होने से कई क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को AIIMS ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर उपचार हेतु भेजा जा रहा है। मेडिकल टीमें, एंबुलेंस एवं आवश्यक उपकरण क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र आईटी पार्क, देहरादून से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किए राहत एवं बचाव कार्यों को शीघ्रता एवं समन्वय के साथ अंजाम दिया जाए। प्रभावित गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र बहाल की जाए। हर प्रभावित परिवार को आश्रय, भोजन, स्वच्छ जल एवं चिकित्सा की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्सक, दवाइयां एवं आपात संसाधन सुनिश्चित किए जाएं।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की निगरानी में राहत कार्य सतत जारी हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर आपदा से निपटने हेतु पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this