Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने झिरना और फाटो जोन में की सफारी, मां के नाम पर पौधा रोपित
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने झिरना और फाटो जोन में की सफारी, मां के नाम पर पौधा रोपित

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर निकले, इस दौरान उन्होंने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार वन रक्षकों और टूरिज्म से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार संसाधन और सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम रामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला क्षेत्र स्थित रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने सेंटर में वन्यजीवों के इलाज और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्यजीवों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे और इसके लिए जो भी संसाधन या सुविधाएं आवश्यक होंगी, सरकार उन्हें उपलब्ध कराएगी।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू सेंटर को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि घायल या बीमार वन्यजीवों को समय पर इलाज मिल सके। वहीं सीएम धामी ने झिरना और फाटो पर्यटन जोन में सफारी की. सफारी के दौरान मुख्यमंत्री ने झिरना गेट पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात वन कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व परिसर में फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों (डिवीजन) में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे जंगलों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध होगा, जिससे वे बस्तियों की ओर रुख नहीं करेंगे और टकराव की घटनाओं में कमी आएगी.। वहीं सीएम धामी ने एक पेड़ अपने मां के नाम पर रोपित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...