Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आई, क्वारंटीन से निकले बाहर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आई, क्वारंटीन से निकले बाहर

कोरोना के खौफ ने उत्तराखंड सरकार में भी खलबली मचा दी थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए कई मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्वारंटीन होना पड़ा था। हालांकि सब टेंशन खत्म हो गई है। सीएम कोरोना से बिल्कुल सेफ हैं। उनका टेस्ट निगेटिव आया है। गुरुवार सुबह उन्होंने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया था।

मुख्यमंत्री और तीन कैबिनेट मंत्री अब सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को आवास पर ही थे और वहीं से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों से कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। वहीं, सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने अपने कार्यालयों में जाकर कामकाज निपटाया।

पढ़ें: एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, राज्य में 68 नए मामले

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम लोग सामाजिक जीवन में हैं। इसमें लोगों से मिलना-जुलना होता है। ऐसे में हमसे मिलकर कोई अन्य संक्रमित न हो, इसलिए स्वयं को क्वारंटीन किया था। उन्होंने लोगों से कम से कम संपर्क में आने की अपील की।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 1200 के करीब पहुंच गए हैं। अकेले हरिद्वार में 300 से ज्यादा मामले आए हैं। एम्स ऋषिकेश में ही कोरोना से पीड़ित कुल पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...